DDU Gorakhpur University के हिंदी एवं पत्रकारिता विभाग ने किया पौधरोपण

Gorakhpur News (Arun Rai): शुक्रवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में ‘पौधरोपण जन अभियान’ के अंतर्गत हिंदी एवं पत्रकारिता विभाग द्वारा पौधरोपण किया गया।

विभाग द्वारा पौधरोपण कर वृक्षों के महत्व एवं उनके संरक्षण के महत्ता के विषय पर जागरूक किया गया। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. दीपक त्यागी ने कहा कि वृक्ष हवा की गुणवत्ता को बेहतर बनाते हैं। वृक्ष ही है जो प्रदूषण को कम करते हैं और हमें जीने के लिए ऑक्सीजन देते हैं। जिससे आने वाली पीढियों का जीवन सुरक्षित रहता है।

पत्रकारिता विभाग के समन्वयक राजेश मल्ल ने कहा कि हमें सतत विकास पर ध्यान देना पड़ेगा ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम स्वच्छ हवा और बेहतर वातावरण प्रदान कर सकें।

इस दौरान पीपल, आम, पाकड़, नीम, बकैन, छितवन, अमरूद, मौलश्री, जामुन आदि के पौधों का रोपण किया गया। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में पत्रकारिता विभाग के समन्वयक प्रो. राजेश मल्ल, सहायक समन्वयक डॉ. रामनरेश राम, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. रजनीश कुमार चतुर्वेदी, डॉ. नरगिस बानो तथा विद्यार्थीगण इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाए ।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't try, this is illigal.