Ghazipur: पेंशनर्स दिवस का हुआ आयोजन

Ghazipur: Pensioners' Day organized

Ghazipur: जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को पेंशनर्स दिवस का आयोजन अपर जिला अधिकारी वि/रा दिनेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न क्षेत्र से पहुंचे पेंशन भोगियों ने अपनी समस्याएं उपस्थित अधिकारियों के समक्ष रखी।

इस मौके पर मुख्य अतिथि अपर जिला अधिकारी दिनेश कुमार ने कहा कि पेंशनरों की समस्या को समय से निस्तारण किया जाना अत्यंत आवश्यक है एवं जीवित प्रमाण पत्र जमा करने के लिए बुजुर्ग पेंशनरों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके लिए डिजिटल माध्यम से जमा किया जाना भी आवश्यक है। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी उमेश कुमार उपाध्याय ने पेंशनरों के समस्याओं को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव ने मेडिकल भी और पुनरीक्षित पेंशन के प्रकरण को अधिकारियों के समक्ष रखा। इस मौके पर वित्त एवं लेखा अधिकारी बेसिक शिक्षा, कोषागार के कर्मचारी विवेक गुप्ता, संजीव कुमार, दुर्गेश बहादुर, विनोद कुमार, मोहम्मद फहीम अहमद, राहुल एवं कर्मचारी नेता अंबिका दुबे आदि उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.