Kushinagar News : संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में क्रिकेट मैच का आयोजन
Cricket match organized in St. Pushpa Senior secondary School
Kushinagar News : स्कूल के वार्षिक क्रिकेट टूर्नामेंट में हेलो हाउस ने ग्रीन हाउस को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इस मुकाबले में दोनों हाउसों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखी गई, लेकिन अंत में हेलो हाउस ने अपनी शानदार खेल के साथ मैच जीत लिया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य सिस्टर एन मैरी और मुख्य अतिथि फादर रूबेल ने उपस्थित रहकर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया।
फादर रूबेल ने अपने संबोधन में छात्रों को खेल के माध्यम से जीवन के महत्वपूर्ण सबक सीखने के लिए प्रेरित किया।
सिस्टर एन मैरी ने विजेता टीम को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान किए और सभी प्रतिभागियों को उनके प्रयासों और खेल भावना के लिए सराहा।
इस आयोजन के साथ स्कूल ने छात्रों को खेल और खेल भावना के महत्व को समझने का एक और अवसर प्रदान किया।


