प्रतिष्ठित व्यवसाई संजय कुमार सिंह का असामायिक निधन, क्षेत्रवासियों में शोक वयाप्त

सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव निवासी प्रतिष्ठित व्यवसाई संजय कुमार सिंह का असामायिक निधन हो जाने से गांव सहित क्षेत्रवासियों में शोक वयाप्त
है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पैतृक आवास पर लोगो की भारी भीड़ जुट गई। लोगो ने उनके असमायिक निधन पर शोक सवेंदना व्यक्त की। संजय कुमार सिंह की भदौरा बस स्टैंड पर प्रिंस हार्डवेयर के नाम से दुकान संचालित है। वही भदौरा गांव के समीप प्रिंस ईट भट्ठा उद्योग के नाम से भट्ठा संचालक थे। पारिवारिजनों के द्वारा गहमर नरवा गंगा घाट पर इनका अंतिम संस्कार संपन्न किया गया।


