Kushinagar News: बाल दिवस समारोह पर संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने मनाया जश्न

Kushinagar News (प्रगति गुप्ता): संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बाल दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर अनमैरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए एपीजे अब्दुल कलाम के प्रेरक शब्दों को साझा किया और बाल दिवस की महत्वता पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में टीचर्स ने रंगारंग प्रदर्शन किया, जिसमें डांस, नाटक और गाने शामिल थे। जूनियर कक्षाओं के बच्चों ने बास्केटबॉल खेल का आयोजन किया, जबकि स्कूल में SUPW ACTIVITY भी आयोजित की गई।

इस अवसर पर स्कूल के शिक्षकों ने बच्चों के साथ मिलकर कई सारे मनोरंजक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों और महत्व के बारे में जागरूक करना था, साथ ही साथ उन्हें खुशी और आनंद का अनुभव कराना था।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.