पत्रकारिता के अतिथि शिक्षक आयुष सेंगर का विदाई समारोह हुआ आयोजित, भावुक हुए छात्र और शिक्षक

गोरखपुर: दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के हिंदी एवं आधुनिक भारतीय भाषा तथा पत्रकारिता विभाग में मंगलवार को अतिथि शिक्षक आयुष सेंगर के विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

विभाग के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर अनिल राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि किसी भी शिक्षक की असली कमाई उसके छात्रों की ओर से मिलने वाला प्रेम एवं सम्मान हैं। आयुष सेंगर के विदाई समारोह में आज पत्रकारिता के छात्रों ने जिस तरह अपनी सहभागिता दिखाई है, इससे यह साबित होता है कि वह एक सफल शिक्षक हैं। उन्होंने आयुष के बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित की।

अपने अध्यक्षीय वक्तव्य में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर कमलेश कुमार गुप्त ने कहा कि आयुष एक सफल शिक्षक होने के साथ-साथ विभाग के विद्यार्थियों के लिए हमेशा नई और नवीनतम तरीकों को सामने लेकर आते रहे हैं। हालांकि वह बेहतर भविष्य के लिए नए कार्य स्थल पर जा रहे हैं, लेकिन विभाग को उनके साथ की हमेशा आवश्यकता रहेगी। विभाग से उनका संबंध हमेशा बना रहेगा।

विभाग के शिक्षक अन्वेषण, अभय, नरगिस बानो, रजनीश चतुर्वेदी, नरेंद्र कुमार, सुनील, रितु सागर, प्रियंका नायक, राम नरेश राम, प्रो. प्रत्यूष दुबे, प्रो. राजेश कुमार मल्ल, प्रो. विमलेश आदि ने भी अतिथि शिक्षक आयुष सेंगर के साथ अपनी स्मृतियों को विद्यार्थियों के साथ साझा किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम का आयोजन पत्रकारिता पाठ्यक्रम के सभी छात्रों ने संयुक्त रूप से किया। मंच संचालन अनुराग रंजन ने किया। इस दौरान चंदन शर्मा, अरुण कुमार राय, मयंक टिबरेवाल, अनुराग मिश्र, अभिषेक, ऋषि, अनूप, प्रगति, रजनी, प्रखर, शशांक, निधि सहित बीजे और एमजे के सभी छात्र मौजूद रहे।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.