NSUI नेता ने कुलपति के वायरल मैसेज के बाद एकतरफा होने का लगाया आरोप

गोरखपुर (अंकित वर्मा): एबीवीपी के भूमि पूजन के कुलपति का आमंत्रण का मुद्दा तूल पकड़ता जा रहा है।  गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता और एनएसयूआई से जुड़े आदित्य शुक्ला ने शनिवार को प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर विश्वविद्यालय की कुलपति पर गंभीर आरोप लगाए है।

उनका कहना है कि विश्वविद्यालय की कुलपति महोदया एबीवीपी छात्रसंगठन के साथ मिलकर काम कर रही है।

गोरखपुर विश्वविद्यालय में 15 नवंबर से परीक्षाएं प्रस्तावित है ऐसे में किसी छात्रसंगठन को राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए विश्वविद्यालय और गेस्ट हॉउस का आवंटन किस आधार पर किया जा रहा है |

कार्यक्रम के लिए क्या एबीवीपी से शुल्क लिया गया है  अगर ऐसा है तो शुल्क रसीद कों सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

आदित्य शुक्ला ने ब्लैक लिस्टेड कंपनी को मैन पावर के लिए पुनः टेंडर दिए जाने पर भी सवाल उठाये है। साथ ही उन्होंने विश्वविद्यालय के शिक्षकों के वरिष्ठता क्रम की सूची आने में भी विलम्ब होने को लेकर सवाल उठाये है

उन्होंने कहा अगर 48 घंटे के अंदर विश्वविद्यालय द्वारा जवाब नहीं दिया गया तो हम बड़े आंदोलन कों बाध्य होंगे ||

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.