आदित्य ठाकरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा यह राजनीतिक लड़ाई

न्यूज़ डेस्क (संजना): शिवसेना शिंदे गुट के राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा मंगलवार को मुंबई की वर्ली विधानसभा सीट से अपना पर्ची भरेंगे। मिलिंद देवड़ा ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में कहा है बालासाहेब ठाकरे और मेरे पिता मुरली देवड़ा एक दूसरे के काफी करीब थे यह कोई व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है यह राजनीतिक लड़ाई है।

मैं कोई नकारात्मक अभियान नहीं चलना चाहता हूं मुख्यमंत्री शिंदे केवल लोगों का सकारात्मक विकास चाहते हैं।

वर्ली विधानसभा सीट अब हाई प्रोफाइल सीट बन चुकी है, क्योंकि मिलिंद के सामने यहां मौजूदा विधायक आदित्य ठाकरे है। ठाकरे शिवसेना यूबीटी के विधायक हैं।

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने आदित्य ठाकरे के खिलाफ मिलिंद देवड़ा को ही क्यों उतारा ?

रविवार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पार्टी शिवसेना ने अपनी दूसरी लिस्ट में राज्यसभा सांसद मिलिंद देवड़ा की उम्मीद की घोषणा की थी। सांसद रहते हुए उनका विधानसभा चुनाव मैदान में उतरना कई लोगों का ध्यान खींच रहा है। इस सीट पर तीन शिवसेना शिवसेना यूपीटी और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आमने-सामने है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जनस्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.