बाबा बनारसी बालिका जूनियर हाई स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया गया

….बेटी को गर्भ में ही मार दिया जाता तो कल्पना चावला, सानिया मिर्जा कहा से आती = सांसद अफजाल अंसारी…..

…..मुख्य अतिथि अफजाल अंसारी एवं विशिष्ट अतिथि जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की….

सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के देवल गांव के बाबा बनारसी बालिका जूनियर हाई स्कूल का वार्षिक उत्सव सोमवार को विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा कृष्ण आरती एवं गंगा आरती का जीवन पर चित्र जब विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया तो उपस्थित हजारों की संख्या में जन समूह ने खड़े होकर दोनों हाथ जोड़कर कृष्ण आरती एवं गंगा आरती का गवाह बने। विद्यालय के बच्चों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम के तहत उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया ।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी एवं विशिष्ट अतिथि जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह द्वारा संयुक्त रुप से मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित एवं दीप प्रज्वलित करके हुई। कार्यक्रम को गति देते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गणेश वंदना व नृत्य की झांकी, आदि की सजीव प्रस्तुति किया। बाबा बनारसी बालिका जूनियर हाई स्कूल के प्रबंधक राजेंद्र कुशवाहा ने सभी अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
बच्चियों द्वारा भ्रूण हत्या पर मर्माहत झांकी देखकर लोगों की आंखें नम हो गयी। बच्चों ने कव्वाली एकांकी भारत माता की झांकी प्रदूषण पर एक से बढ़कर एक कार्यक्रम किये जहां पर लोग बच्चों की कला देखकर काफी प्रशंसा कर रहे थे।

संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि अगर बेटी को गर्भ में ही मार दिया जाता तो कल्पना चावला, सानिया मिर्जा कहा से आती, बेटियां हमारे देश के उज्ज्वल भविष्य को संवारने वाली हैं जो निस्वार्थ भाव से एक नही बल्कि दो परिवारों को शिक्षित कर सवारती है। विद्यालय से देश के भविष्य का निर्माण होता हैं। सांसद अफजाल अंसारी ने इस विद्यालयों को अपने निधि से 5 लाख देने की घोषणा किए हैं।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि इस विद्यालय से मेरा काफी लगाव है बाबा बनारसी बालिका जूनियर हाई स्कूल का लक्ष्य पैसा कमाना नहीं है बल्कि इस क्षेत्र में ज्ञान का प्रकाश फैलाना है ताकि क्षेत्र के बच्चे भी विश्व स्तर पर नाम रोशन कर सकें विद्यालय एक ऐसी जगह है जहां से ज्ञान का भंडार निकलता है यही से लोग वैज्ञानिक एवं अन्य शिक्षा ग्रहण करके देश और विदेश में नाम रोशन करते हैं।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह उमाशंकर कुशवाहा जनक कुशवाहा ग्राम प्रधान नरेंद्र प्रताप सिंह विपुल सिंह हक्कन खान ओमप्रकाश सिंह धन कुमार सुरेंद्र कुशवाहा प्रदीप राजाराम चौबे शैलेंद्र सिंह ज्योति श्रीवास्तव कंचन कुमारी वंदना कुमारी निधि सिंह गीता सिंह
ज्योति सिंह आदि लोग मौजूद रहे मौके पर आए हुए अतिथियों का सम्मान व्यवस्थापक सुनील कुमार ने किया संचालन डॉक्टर विनोद कुशवाहा एवं विवेक मौर्य ने किया
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश चंद्र मौर्य ने किया।

Don't try, this is illigal.