शराब सेल्समैन से लूट कांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के नगसर हाल्ट थाना अंतर्गत एक शराब सेल्समैन से हुई लूट की वारदात के बाद पुलिस ने आज भोर में करीब 5 बजे गहमर थाना क्षेत्र के सूरहा अमौरा मोड़ के पास मुठभेड़ के बाद एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। घायल आरोपी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायल आरोपी के कब्जे से 01 सरकारी पिस्टल 9 एमएम बोर एवं लूट का 01 लाख 55 हजार रुपए बरामद किया गया है।

नगसर हाल्ट थाना अंतर्गत रेलवे स्टेशन के पास से बीते दिनों बाइक सवार तीन लूटेरो ने अंग्रेज़ी शराब के सेल्समैन को चाकू से आतंकित कर उनके पास से झोले में रखा चार लाख 54 हजार 330 रूपया लूटकर फरार हो गये। मामले में पुलिस ने पिडित सेल्समैन के तहरीर पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशो की गिरफ्तारी और घटना के अनावरण में जुट गई थी। घटना में पीड़ित की सूचना पर तीन आरोपियों को चिन्हित किया गया था। गाजीपुर पुलिस द्वारा संयुक्त टीम के साथ चेकिंग के दौरान पीली ट्विस्टर गाड़ी व रुपयों से भरे बैग के साथ एक अभियुक्त समीर पुत्र इरशाद निवासी कस्बा जमानिया थाना जमानियाँ को गिरफ्तार किया गया था । इसके संबंध में विवेचक थाना नगसर हाल्ट द्वारा कड़ाई से पूछताछ में अभियुक्त समीर उर्फ इरफान ने वादी से लूटे गए बैग, पासबुक व आधार कार्ड को सुरहा मोड देवल पुलिया के पास फेकने की बात बताते हुए बरामद करवाने की बात कही।

पुलिस अभियुक्त को लेकर बताए गए स्थान की ओर उपरोक्त वस्तुओं को बरामद करने हेतु पहुंचे की अचानक उप निरीक्षक प्रेमनाथ श्रीवास्तव को एक बारगी धक्का देकर उनके सरकारी पिस्टल छीनकर झाड़ियो की तरफ भागकर पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगा। जिस पर पुलिस टीम द्वारा अपना आत्मरक्षा संतुलित जवाबी कार्यवाही में पुलिस द्वारा फायर किया गया तो बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी है। जिसको प्राथमिक उपचार हेतु CHC भदौरा ले जाया गया। जहा से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में गहमर कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र में हुए शराब सेल्समैन से लूट के एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जिसके बाएं पैर में गोली लगी है उसे इलाज के लिए ले जाया गया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.