चाकू के नोक पर बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से की लूट, पुलिस टीम गठित

नगसर । स्थानीय थाना क्षेत्र के रेलवे क्रासिंग के पास सोमवार की दोपहर में बाइक सवार तीन लूटेरो ने अंग्रेज़ी शराब के सेल्समैन जो दिलदारनगर बैंक जा रहे मनीष पांडेय निवासी देवल थाना गहमर को चाकू से आतंकित कर उनके पास से झोले में रखा चार लाख 54 हजार 330 रूपया लूटकर फरार हो गये।इसकी जानकारी पुलिस प्रशासन को‌ मिलते ही हडकंम्प मच गया,पुलिस ने सर्किल के विभिन्न जगहों पर वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी,मगर बाइक सवार लुटेरो का कुछ अता पता नहीं चल सका,वहीं पिडित सेल्समैन के तहरीर पर अज्ञात लुटेरो के खिलाफ नगसर हाल्ट थाना में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।इस घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर इराज राजा,ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर,सीओ राधाकृष्ण,एस ओ जी मौके पर पहुंच छानबीन में जुट गई,पुलिस ने विभिन्न मार्गों पर लगे सीसीटीवी फूटेज के जरिए लुटेरो की पहचान और उनतक पहुंचने की‌ कोशिश में जुट गई है।वहीं इस लूट की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक ने इस घटना के जल्द खुलासे के लिए एसओजी सहित पुलिस की कई टीमें लगा दी है,जिसके बाद गठित टीमें लूटेरो की तलाश में लग गई है,इधर लूट की घटना इलाके में आग की तरह फैल गई।
सुहवल थाना क्षेत्र के ढढनी स्थित बाजार में अंग्रेजी शराब की दुकान के मैनेजर जितेंद्र निवासी बिहार ने बताया कि यह दुकान बिहार के आरा जनपद के
रोहित रंजन की है उनके दुकान का सेल्समैन मनीष पांडेय बाइक से अकेले बिक्री का चार लाख 54 हजार 330 रूपया लेकर दिलदारनगर बैंक जा रहा था।इसी दौरान पिछे से आए एक बाइक पर सवार तीन लूटेरो ने चाकू से आतंकित कर सेल्समैन से रूपयों से भरा झोला लेकर नगसर से सुहवल होते हुए फरार हो गये।ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अतुल सोनकर ने बताया कि लूट के मामलें में पिडित के तहरीर पर अज्ञात लूटेरो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस लूटेरो की तलाश में जुट गई है,बताया कि जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

Don't try, this is illigal.