Jammu & Kashmir: उमर अब्दुल्ला होंगे जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री, फारूक अब्दुल्ला का एलान
Jammu & Kashmir: जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव चुनाव परिणाम में सफलता मिलते ही नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने एलान कर दिया है कि उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री होंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला ने यह घोषणा श्रीनगर में की। जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर ली है।
फारूक अब्दुल्ला ने यह घोषणा तब की है, जब यह स्पष्ट हो गया कि कांग्रेस-एनसी गठबंधन 10 वर्षों में जम्मू-कश्मीर में पहला विधानसभा चुनाव जीतेगा। उन्होंने कहा कि 10 वर्षों के बाद लोगों ने हमें अपना जनादेश दिया है।
विकसित करना होगा हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विश्वास
उन्होंने कहा कि हम अल्लाह से प्रार्थना करते हैं कि हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरें। यहां ‘पुलिस राज’ नहीं बल्कि जनता का राज होगा। हम जेल से निर्दोष लोगों को रिहा करने का प्रयास करेंगे। मीडिया स्वतंत्र रहेगा। हमें हिंदुओं और मुसलमानों के बीच विश्वास विकसित करना होगा।
फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि “लोगों ने अपने जनादेश से यह साबित कर दिया है कि वे 5 अगस्त को लिए गए फैसले (अनुच्छेद 370 को निरस्त करना) को स्वीकार नहीं करते हैं।
डीडीयू: छात्रसंघ बहाली को लेकर कुलपति के आश्वासन के बाद अनशन खत्म, शासन को पत्र भेजेगा विश्वविद्यालय
पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी उम्मीद जताई कि गठबंधन के सहयोगी जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की लड़ाई में नेशनल कॉन्फ्रेंस की मदद करेंगे, जो अपने विशेष दर्जे को खत्म करने के बाद केंद्र शासित प्रदेश बन गया है।
उमर अब्दुल्ला इससे पहले भी 2009 से 2015 तक मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस गठबंधन कुल 90 सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा ने 29 सीटें जीत लीं हैं। महबूबा मुफ्ती की पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) को सिर्फ तीन सीटों से संतोष करना पड़ा है।


