Gorakhpur News: डॉक्टर पर हमले को लेकर आईएमए की हड़ताल स्थगित, SSP के भरोसे पर माने 

गोरखपुर। डॉक्टर पर हुए हमले के विरोध में आईएमए ने  हड़ताल पर जाने का फैसला किया था। सुबह 10 बजे इसे लेकर आयोजित बैठक में एसएसपी गौरव ग्रोवर पहुंच गए। उन्होंने चिकित्सकों से बातचीत की। उन्हें बताया कि हमलावर को मौके से ही पकड़ लिया गया था। भरोसा दिलाया कि एक महीने के भीतर चार्जशीट दाखिल करा दिया जाएगा। इसके बाद डॉक्टरो ने हड़ताल स्थगित कर दिया।

एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवा दिया गया है और जेल भी भेज दिया गया है। चिकित्सकों की सुरक्षा के साथ भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए पर्याप्त पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करवाने का भी आश्वासन उन्होंने ने दिया।

आईएमए की तरफ से भी कुछ बिंदुओं पर खुद से सोचने और उसमें बदलाव किए जाने पर सहमति के बाद बैठक में हड़ताल के फैसले को वापस लेते हुए बैठक समाप्त कर दी गई।

Don't try, this is illigal.