WhatsApp यूजर्स को मिलेगा Instagram समान फीचर, स्टेटस लगाने में आएगा आनंद 

Whatsapp की ओर से एक नया अपग्रेड पेश किया गया है। साथ ही वॉट्सऐप की ओर से स्टेटस अपडेट के लिए नया प्राइवेट टैगिंग फीचर लॉन्च किया गया है। कंपनी ने नए फीचर को रोलआउट करना शुरू कर दिया है, जिसे जल्द ही वर्ल्डवाइड यूजर के लिए उपलब्ध कराया जा सकता है।

वॉट्सऐप यूजर्स को मिलेंगे नए फीचर

यह नया फीचर यूजर को प्राइवेट तरीके से स्टेट्स अपडेट में कॉन्टैक्ट टैगिंग की इजाजत देता है। साथ ही स्टेटस को लाइक करने के साथ ही दोबारा से शेयर करने का इजाजत देता है। इसके अलावा वॉट्सऐप स्टेटस अपडेट में लोगों और लोकेशन को मेंशन कर पाएंगे।

स्टेट्स को लाइक के साथ कर सकेंगे शेयर 

वॉट्सऐप ब्लॉग पोस्ट के मुताबिक नए अपडेट के मुताबिक यूजर्स अपने क्लोजेस्ट लोगों को टैग कर पाएंगे। साथ ही लोकेशन को ट्रैक कर पाएंगे। वॉट्सऐप यूजर्स टैगिंग के अलावा, स्टेटस ‘लाइक’ करने के साथ एक नया फीचर पेश किया गया है, जो यूजर्स को किसी को यह बताने की इजाजत देता है कि आप उनके स्टेटस का आनंद ले रहे हैं। लाइक बटन पर एक टैप से यूजर्स अपने कॉन्टैक्ट स्टेटस अपडेट को लाइक कर सकेंगे।

स्टेट्स में लोगों को किया जा सकेगा टैग

टैगिंग की तरह ही, लाइक निजी होंगे और कोई काउंटर नहीं होगा, जिसका मतलब है कि केवल वही व्यक्ति जिसका स्टेटस आपको पसंद आया है, वह उन्हें दर्शकों की सूची में देख सकेगा। अगले कुछ महीनों में स्टेटस और अपडेट टैब में ज्यादा सुविधाएं मिलेंगे। इससे उन लोगों के करीब रहना आसान हो जाएगा जो सबसे ज्यादा मायने रखते हैं।

फेमस हस्तियों की आवाज का मिलेगा सपोर्ट

ऐसा दावा किया जा रहा है कि जल्द ही मेटा एआई वॉयस मोड फीचर लॉन्च किया जा सकता है। इस अपडेट से वॉइस मॉड्यूल्यूशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के साथ दो-तरफा आवाज संचार की सुविधा मिलती है। नए अपडेट से यूजर्स अपने विचारों का पता लगाना, अपनी चैट को बढ़ाना और नई चीजों को आजमाना आसान हो जाएगा। साथ ही रिपोर्टों से पता चलता है कि मेटा फेमस हस्तियों की आवाज को शामिल कर सकता है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.