दुर्गा मंदिर पर शारदीय नवरात्रि और दशहरा के उपलक्ष में हर वर्ष की तरह सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन

दिलदारनगर। क्षेत्र के फूली स्थित दुर्गा मंदिर पर शारदीय नवरात्रि और दशहरा के उपलक्ष में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
मां दुर्गा पूजा समिति फूली के प्रबंधक प्रमोद यादव ने बताया कि विगत वर्षों की भांति नवरात्रि व दशहरा मेले के उपलक्ष में मंदिर प्रांगण में विभिन्न सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन समिति द्वारा किया गया है जिसमें नवरात्र के प्रथम दिन तीन अक्टूबर को सुंदरकांड ,चार को धनुष यज्ञ (सीता स्वयंवर),पांच को संबलपुर के कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन, सात को बिरहा मुकाबला रामअशीष व बिंदु बावरी के बीच, नौ झांकी व देवी जागरण,ग्यारह को नाथूपुर के कलाकारों द्वारा नाटक का मंचन होगा उक्त सभी कार्यक्रम रात्रि आठ बजे से होंगे तथा दशहरा के दिन बारह अक्टूबर को दोपहर से दुगोला अभय लाल यादव व पिंटू यादव के बीच होगा,और मेले का आयोजन भी होगा।

Don't try, this is illigal.