पोखरे में नहाते समय किशोर डूबा, परिजनों में मचा कोहराम,शव को लिया कब्जे में

नगसर। स्थानीय नगसर हाल्ट थाना अंतर्गत सरहुलां गाँव में आज रविवार को पोखरे में नहाते समय किशोर छात्र छोटू राजभर उम्र करीब 12 वर्ष की डूबकर मौत हो गई,इस घटना के बाद परिजनों में मातम पसर गया,जबकि घटना के चलते गाँव में पूरी तरह से सियापा छाया हुआ है।इस घटना के बाद किशोर के डूबने से हुई मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेंज दिया,किशोर की मौत के बाद माता चांदगुडी और पिता टिंकू राजभर सहित पूरे परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल था।
पिडित पिता टिंकू राजभर ने सिसकते हुए बताया कि उसे एक पुत्र छोटू राजभर था जो बडा था और एक पुत्री छह साल की है जो छोटी है,पिता ने बताया कि उसकी पत्नी चांदगुडी जानवरों को चारा लाने के लिए घर से निकली,उसके पिछे उनका एकलौता पुत्र छोटू राजभर भी साथ में चल दिया।
पिता ने बताया कि उसकी पत्नी खेत में घास काटने लगी,जबकि उसका पुत्र बगल में स्थित पोखरे में अन्य लडकों को नहाते देख वह भी साथ नहाने चल दिया,बताया कि मां के डांटने पर भी वह उसकी बातों को नजरांदाज कर पोखरे में नहाने लगा,इसी बीच वह गहरे पानी में डूबने लगा।
जब अन्य लडको ने शोर किया तो अगल बगल के लोग जब तक मौके पर पहुंचते उसका पुत्र पोखरे में डूब चुका था,पिता ने बताया कि घटना के बाद वहां भीड़ इकठ्ठा हो गई,लोगों की मदद से उसे किसी तरह पानी से बाहर निकाला जा सका,चिकित्सक के यहाँ ले जाते समय उसके पुत्र छोटू राजभर ने बीच रास्ते में ही दम तोड दिया।सिसकते पिता ने बताया कि उसका पुत्र सातवीं का छात्र था, वह खुद उसी के स्कूल का बस चला किसी तरह परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था। वहीं सुचना पाकर लेखपाल विनोद कुमार भारती मौके पर पहुंचे।प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि पोखरे में डूबने से मृत किशोर के शव को‌ कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेंज दिया गया है,और बताया कि पुलिस इस मामलें की छानबीन में जुट गई है।

Don't try, this is illigal.