पद्मकुंज फाउंडेशन का हर घर गीता महाभियान संकल्प यात्रा लगातार दूसरे रहा जारी

गाजीपुर: पद्मकुंज फाउंडेशन का हर घर गीता महाभियान संकल्प यात्रा लगातार दूसरे दिन बारिश के बावजूद भी सकुशल जारी रही।यात्रा सुबह 10 बजे जसदेवपुर से शुरु होकर रात्रि 7 बजे जोगा मूसाहिब, करीमुद्दीनपुर होते हुए लट्ठूडीह मे समाप्त हुई।

महाभियान के तहत फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक त्रिलोकी नाथ राय, राष्ट्रीय प्रभारी विवेक राय, प्रदेश प्रभारी प्रमोद राय, एवं प्रदेश संयोजक सुनील राय की एक शिष्टाचार मुलाक़ात युवा समाजसेवी शिवम् पाण्डेय जसदेवपुर जी से हुई उन्होंने महाभियान की सफलता के लिए हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


यह भी पढ़ें: मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर आदित्य हॉस्पिटल को किया गया सीज,संचालकों मे मची खलबली


इसी क्रम मे मुन्ना पहलवान जसदेवपुर, विजय नारायण पखनपुरा, जनमेजय राय जोगा मुसाहिब, संजीव राय करीमुद्दीनपुर, गुड्डू राय देवरिया से मुलाक़ात हुई और इन लोगों को गीता भेंट किया गया। इन सभी लोगों ने फाउंडेशन द्वारा चलाये जा रहे जनहित सेवाओं मे अपना पूरा योगदान देने का भरोसा दिलाया।

गीता वितरण कार्यक्रम मे शामिल होने वाले लोगों मे प्रमुख रूप से जवाहिर यादव, अमरनाथ यादव, कमलेश मौर्य के साथ अन्य लोग शामिल रहे । फाउंडेशन के प्रदेश संयोजक सुनील कुमार राय ने बताया कि हर हर गीता महाभियान संकल्प यात्रा को आम जनमानस द्वारा खूब सराहा जा रहा है।

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.