आरपीएफ जवान हत्याकांड:50 हजार के इनामिया बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल,गिरफ्तार

मृतक आरपीएफ जवान जावेद खान एवं प्रमोद कुमार का फाइल फोटो

सेवराई। आरपीएफ के दो जवानों की हत्या के मामले में गहमर पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। शनिवार की रात गहमर कोतवाली पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी है। पुलिस उसके कब्जे से 01 तमंचा .315 व 02 खोखा कारतूस और 1 बैग अवैध देसी शराब बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक गहमर मय फ़ोर्स के साथ बारा कला हाल्ट पर पहुंचे। देखा कि एक व्यक्ति काला बैग लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहा है, जो पुलिस बल को देख भागने लगा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया गया तो वो फायर करने लगा और प्लेटफार्म के बगल मौजूद पेड़ व टंकी के चबूतरे की आड़ लेकर गया।
एसपी ग्रामीण ने बताया कि यहां से भी बदमाश पुलिस टीम पर फायर करने लगा। हालांकि जवाबी कार्रवाई में पुलिस की एक गोली उसके बाये पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया । जिसे तत्काल तत्काल सीएचसी भदौरा भेजा गया।
बदमाश की पहचान रवि कुमार पुत्र बिंदेश्वरी प्रसाद ग्राम धंडिहा थाना कोईलवर जनपद भोजपुर आरा राज्य बिहार के रूप में हुईं, जिसपर दो मुकदमे दर्ज हैं।पूछताछ में उसने बताया गया कि वो दो आरपीएफ के जवानों कि हत्या के मुकदमे में वांछित चल रहा है। जब आप लोगों ने मुझे रोका तो पकड़े जाने के डर से भागने लगा। पकड़ा न जाऊ इसलिए पुलिस पर फायरिंग करने लगा मुझसे गलती हो गई है मुझे माफ़ कर दीजिए।

Don't try, this is illigal.