ट्रेन का इन्तेजार कर रहे स्टेशन पर युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,मां का रो रो कर बुरा हाल

सेवराई। तहसील क्षेत्र के स्थानीय भदौरा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार की देर शाम उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब ट्रेन का इन्तेजार कर रहे युवक की मौके पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आस पास मौजूद लोगों के द्वारा उसे सामुदायिक शासन भदौरा ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पारिवारिक जनों में कोहराम मच गया वहीं बहन प्रीति और मां का रो रो कर बुरा हाल है।

गहमर कोतवाली क्षेत्र के बसुका गांव निवासी हिमांशु राजभर (18) पुत्र प्रेम राजभर अपनी बहन प्रीति को उसके ससुराल ले जाने के लिए घर से निकला था। जिन्हें ट्रेन पकड़कर चंदौली जनपद अंर्तगत सकलडीहा ले जाने वाला था। ट्रेन का इन्तेजार करने के लिए वह भदौरा रेलवे स्टेशन के अब प्लेटफार्म पर बैठा हुआ था कि अचानक चक्कर आने की शिकायत हुई जिस पर वह अचेत होकर जमीन पर गिर गया।

परिवार वालों एवं आसपास मौजूद लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही वहां प्रीति व अन्य परिवार जनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार के लोगों ने पुलिस को बिना जानकारी कारण शव ले जाकर दाह संस्कार कर दिया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.