तस्करी के लिए ले जा रहे पांच गो वंशो को पुलिस ने किया बरामद, वाहन चालक फरार

भांवरकोल। थाना क्षेत्र के बढ़नपुरा पुलिया के पास पुलिस ने पिकअप से पांच राशि जानवरों को बरामद किया है । इस संबंध में थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी ने बताया कि सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर पिकअप से पूर्वांचल हाईवे के रास्ते बिहार जाने के फिराक में है । सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने तत्काल मच्छटी चौकी इंचार्ज ओमबीर सिंह को मौके पर भेजा। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने सूचना के आधार पर एक एक वाहनों की सघन जांच करने लगे। पुलिस की इस सघन चेकिंग को देखते ही वाहन चालक भीड़ का फायदा उठाकर गाड़ी खड़ी कर मौके से भाग निकला। जब पुलिस ने खड़ी पिकअप की तलाशी ली तो पिकअप में चार राशि गए एवं एक बछड़ा बरामद हुआ। इस संम्बंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में वाहन के कागजात के आधार पर वाहन स्वामी दिनेश यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया।वाहन स्वामी इच्छा चौबे के पुरा थाना नरही जनपद( बलिया) के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि बरामद जानवरों का मेडिकल परीक्षण के बाद करीमुद्दीनपुर स्थित गौशाला भेज दिया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.