रेलवे ट्रैक पर दो क्षत विक्षत शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, शव को लिया कब्जे में

सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के देवकली व बकैनिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर दो अलग-अलग स्थानो पर 2 शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवो के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उनका शिनाख्त नहीं हो सका। दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक शव अर्धनग्न अवस्था में तो दूसरा पूरी तरह से नग्न अवस्था में मिलने के कारण लोगों के द्वारा उसके हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस इसे हादसा मानते हुए कार्रवाई में जुट गई है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय दानापुर रेल खंड के भदौरा रेलवे स्टेशन से पूरब देवकली व बकैनिया गांव के समीप मंगलवार की सुबह दो अलग-अलग स्थानो पर 2 क्षत विक्षत शव पड़ा होने की सूचना लोगों के द्वारा गहमर कोतवाली पुलिस को दी गई। डाउन लाइन के पोल संख्या 686/17-18 के समीप एक शव अर्द्धनग्न अवस्था मे पड़ा हुआ मिला। जिसकी उम्र करीब 45 साल के आसपास आंकी जा रही है । जो नीले रंग का जींस पैंट और संडो गंजी पहने हुए था, जो किसी ट्रेन से गिरकर मृत्यु होने की आशंका जताई जा रही है। मृतक का चेहरा पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो जाने के कारण उसकी पहचान नही हो सकी।

वही कुछ दूर आगे बकैनिया गांव के पास अप लाइन के पोल संख्या 687/9-11 रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियां में नग्न अवस्था में 40 वर्षीय एक अधेड़ का शव मिला। मृतक पूरी तरह से नग्न था और पैर में खाकी कलर के मोजे पहने हुए था। झाड़ियां में शव मिलने के कारण लोगों में घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। लोगों ने आशंका जताया कि इसका कहीं और हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है। फिलहाल गहमर कोतवाली पुलिस दोनों शवो को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का मानना है कि ट्रेन से गिरकर दोनों की मौत हुई है। लेकिन पूरी तरह से नग्न अवस्था में मिले शव को लेकर लोग हत्या की आशंका जाता रहे हैं।

इस बाबत गहमर कोतवाल अशोक मिश्रा ने बताया कि मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.