जच्चा बच्चा की मौत पर हंगामा,चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर लगाया आरोप,नर्सिंग होम को किया सीज

परिजनों और ग्रामीणों ने भदौरा – दिलदारनगर बड़ी नहर मार्ग पर शव को रख कर किया जाम,अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग,

मौके पर पहुंचे कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा,सीएचसी प्रभारी धनंजय आनंद ने कार्यवाही करने का आश्वाशन दिया तब जाकर जाम को समाप्त किया

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत भदौरा – दिलदारनगर बड़ी नहर मार्ग स्थित एक निजी अस्पताल के सामने शनिवार की रात 8.30 बजे गर्भवती महिला का शव रखकर ग्रामीणों और परिजनों ने जाम लगा दिया। साथ ही अस्पताल के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंचे गहमर कोतवाल अशोक मिश्रा और भदौरा सीएचसी प्रभारी डॉ धनन्जय आनंद के समझाने पर रात करीब 9.15 बजे जाम समाप्त हुआ।

लहना गांव निवासी खुशबू सिंह (26) पत्नी अभिनंदन सिंह तीन माह की गर्भवती थी। बीते 13 अगस्त को पेट मे दर्द की शिकायत को लेकर तबीयत खराब होने पर परिजन उपचार के लिए भदौरा दिलदारनगर बड़ी नहर मार्ग स्थित निजी अस्पताल लेकर आए।

जहां डाक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। दूसरे दिन तबियत बिगड़ने के बाद निजी अस्पताल के कर्मियों ने महिला को उपचार के लिए निजी एंबुलेंस से 15 अगस्त को वाराणसी भेज दिया। जहां इलाज के दौरान शनिवार की शाम में महिला की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि निजी अस्पताल के चिकित्सक के द्वारा गलत ऑपरेशन कर मरीज की जान ली गई है।

परिजन शव लेकर भदौरा दिलदारनगर बड़ी नहर स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। साथ ही कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने जुट गई, लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े रहे। जानकारी होते कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा और भदौरा सीएचसी प्रभारी डा. धनंजय आनंद पहुंचे और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। गहमर कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिली है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। मामले में अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है। वही सीएचसी प्रभारी डॉ धनन्जय आनंद ने बताया कि मामले में निजी नर्सिंग होम को सीज किया गया है। अन्य विभागीय कार्यवाई की जा रही हैं।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.