संपूर्ण समाधान दिवस का हुआ आयोजन,मौके पर छ का निस्तारण

सेवराई। स्थानीय तहसील सभागार कक्ष में एसडीएम संजय यादव की अध्यक्षता में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें फरियादियों के द्वारा कुल 25 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमे मौके पर 6 का हुआ निस्तारण।

संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न गांव से आए फरियादियों के द्वारा राजस्व विभाग के 9, पुलिस विभाग के पांच, विकास विभाग के पांच, आपूर्ति विभाग के एक, सिंचाई विभाग के दो और विद्युत विभाग के दो, शिक्षा विभाग से एक सहित कुल 25 प्रार्थना पत्र दिए गए। जिसमे मौके पर मौजूद अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा छ प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया शेष अन्य प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के लिए संबंधित को स्थानांतरित किया गया है।
इस मौके पर तहसीलदार सुनील कुमार, बीडीओ भदौरा त्रिवेणी राम, पूर्ति अधिकारी मोहिद खान, बीईओ सीताराम यादव, ईओ दिलदारनगर, राजस्व निरीक्षक राकेश राय,राजदेव यादव,अवधेश यादव मार्तंड कुमार, लेखपाल जनक यादव,जीत लाल चौधरी सहित संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

oplus_131072
oplus_131072
0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.