पास्को एक्ट के आरोपी को गहमर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गाहमर कोतवाली अंतर्गत बारा गांव के एक मुहल्ले में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

जानकारी अनुसार स्थानीय गाव निवासी एक व्यक्ति ने तहरीर दिया कि उसकी नाबालिग पुत्री को गांव के ही बहादुर पासवान पुत्र सकीचन्द्र ने बहला फुसलाकर शौचालय में ले जा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास कर रहा था कि लोगो ने देख लिया और घटना किसी से कहने पर जान से मारने की धमकी देने लगा।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बुधवार की सुबह उसे बारा बैरियर के पास से उसे गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल अशोक मिश्र ने बताया कि आरोपी को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.