सड़क किनारे गड्ढे में अज्ञात कार संदिग्ध परिस्थितियों में धू धू कर जली ,पुलिस कार्यवाही में जुटी

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर थाना अन्तर्गत भदौरा बड़ी नहर सड़क किनारे एक अनियंत्रित अज्ञात कार संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई मिली जिससे क्षेत्र के लोगो में हड़कम्प मच गया। कार पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा घटना को लेकर तरह तरह की आशंका व्यक्त किया जा रहा है। लोगो ने घटना की सूचना सेवराई चौकी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाई में जुट गई।
भदौरा दिलदारनगर मुख्य नहर मार्ग पर भदौरा गांव के समीप एक कार सड़क किनारे करीब 6 फिट गढ्ढे में मिली। कार में आग लगने से वह पूरी तरह से जलकर राख हो गई थीं। वही पास में ही कार का अगला हिस्सा पास में ही झाड़ियों में पड़ा हुआ था। कार में आग किन परिस्थितियों में लगी, घटना में कोई हताहत है अथवा नही आदि मामलों की जांच में गहमर कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।
प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि सुबह टहलने के दौरान सड़क किनारे करीब 6 फीट गड्ढे धान की खेत में एक संदिग्ध कार पाई गई। जिसका पंजीयन नंबर डीएल 4सी एपी 8831 है। कार में आग लगी हुई थी जिससे कार पूरी तरह से जलकर राख हो गया था। घटना को लेकर लोगों के द्वारा तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।
इस बाबत गहमर कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वाहन के नंबर के आधार पर वाहन स्वामी के बारे में पता लगाया जा रहा है। जल्दी घटना का पर्दाफाश हो जाएगा।


