Vinesh Phogat ओलंपिक के फाइनल में पहुँची

Vinesh Fogat created history reached in Olympic Final

न्यूज़ डेस्क: भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली महिला पहलवान बन गई हैं।

अपने सेमी फाइनल मैच में उन्होंने क्यूबा की लोपेज गुजमान को 5-0 से हरा दिया है। पहले राउंड तक विनेश 1-0 से चल रही थीं। फिर आखिरी तीन मिनट में उन्होंने क्यूबा की पहलवान पर डबल लेग अटैक किया और चार पॉइंट अर्जित किए। इस बढ़त को उन्होंने अंत तक बढाएं रखा।

विनेश का इस ओलंपिक में सफर शानदार रहा है। रियो ओलंपिक में चोट की वजह से हटने और फिर टोक्यो ओलंपिक में राउंड ऑफ 16 से बाहर होने के बाद इस साल विनेश ने फिर से अपनी प्रतिभा को दुनिया के सामने दिखाया है।

विनेश ने अपने प्री क्वार्टर फाइनल में चार बार की विश्व चैंपियन और टोक्यो ओलंपिक की गोल्ड मेडलिस्ट सुसाकी को 3-2 से हराया था। फिर ओकसाना को क्वार्टर फाइनल में 7-5 से हराया। अब सेमीफाइनल में 5-0 से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बनाई है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.