रफ्तार की कहर बाइक सवार ने वृद्ध महिला को मारी टक्कर, हुई मौत,शव को लिया कब्जे में

 

 

सेवराई। तहसील क्षेत्र के गहमर थाना अंतर्गत खुदरा पथरा गांव के समीप 55 वर्षीय एक महिला तेज रफ्तार मोटरसाइकिल के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य भदौरा में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र ने आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ थाने में तहरीर देते हुए प्राथमिक की दर्ज कराई है। पुलिस मामले में शव को कब्जे में लेकर अन्य विधिक कार्रवाई में जुट गई है।

गहमर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खुदरा पथरा गांव निवासी मंझरिया देवी (55 वर्ष) पत्नी कमलेश राम अपने किसी काम से गन्तव्य को जा रही थी। कि गहमर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। मोटरसाइकिल के धक्के से यह उछलकर दूर सड़क पर जा गिरी। जिससे इनको गम्भीर चोट लगी। आनन फानन में आसपास मौजूद लोगों के द्वारा इनको 108 एंबुलेंस से भदौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने इनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंच कर बाईक चालक को हिरासत में लेते हुए बाइक को कब्जे में ले लिया। पुलिस मृतका मंझारी देवी की मृत्यु के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गाजीपुर भेजवा दिया।

इस बाबत गहमर कोतवाल अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है मृतका के पुत्र के तहरीर के आधार पर प्राथमिक की दर्ज करते हुए आरोपी बाइक चालक को हिरासत में ले लिया गया है अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Don't try, this is illigal.