तुर्कपट्टी: स्कूल के पास शराब दुकान पर समय से पहले बिक्री, नशेड़ियों की भीड़ से माहौल बिगड़ा

तुर्कपट्टी, कुशीनगर: थानाक्षेत्र के बरवाराजापाकड़ स्थित सीताराम चौराहा पर स्थित सरकारी देसी शराब की दुकान पर नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। नियमों के अनुसार दुकान से सुबह 10 बजे के बाद ही शराब की बिक्री होनी चाहिए, लेकिन यहां सुबह तड़के ही चोरी-छिपे शराब बेचना शुरू कर दिया जाता है।

सुबह से ही शराब की गुपचुप बिक्री

जानकारी के मुताबिक, दुकान संचालक खिड़की से नहीं, बल्कि बगल में बनाए गए एक सुराख से शराब बेचना शुरू कर देता है। जैसे ही 10 बजते हैं, दुकान की खिड़की खोल दी जाती है। शनिवार की सुबह 7:53 बजे संवाददाता ने शराब खरीदते लोगों की तस्वीरें भी खींचीं, जिससे इस अवैध गतिविधि की पुष्टि होती है।

स्कूल व मुख्य रास्ते पर अशोभनीय माहौल

चौराहे के पास ही स्थित है गेंदा सिंह लघु माध्यमिक विद्यालय, जो सुबह 8 बजे खुलता है। यह रास्ता छात्र-छात्राओं, महिलाओं और ग्रामीणों की नियमित आवाजाही का मुख्य मार्ग है। सुबह से शराब की बिक्री के चलते यहां नशेड़ियों की भीड़, अश्लील टिप्पणियां और असुरक्षित वातावरण बन गया है।

पुलिस बूथ के पास भी नहीं हो रही रोकथाम

चौंकाने वाली बात यह है कि यह शराब दुकान पुलिस बूथ से महज 100 मीटर की दूरी पर है, जहां एक दीवान और चार पुलिसकर्मी तैनात हैं। इसके बावजूद समय से पहले शराब बेचना, पुलिस और आबकारी विभाग की निष्क्रियता को दर्शाता है।

️ ग्रामीणों में नाराजगी, मिलीभगत की आशंका

ग्रामीणों में चर्चा है कि यह सब कुछ पुलिस और आबकारी विभाग की मिलीभगत से हो रहा है। शासन भले ही नशामुक्ति अभियान चला रहा हो, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इसका गंभीर प्रभाव बच्चों और समाज पर पड़ेगा।

जवाबदेही तय करने की मांग

इस मुद्दे पर पूछे जाने पर जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि, “यदि ऐसा हो रहा है तो यह पूरी तरह गलत है। मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.