Ghazipur News : सुल्तान और लालू आधा दर्जन चोरी की मोटर साइकिल संग गिरफ्तार

Ghazipur News : गाजीपुर जनपद की गहमर पुलिस ने सुल्तान और लालू नाम के दो शातिर चोरों को आधा दर्जन मोटर साइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। चोरों के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर के सूचना के आधार पर पुलिस ने दोनों को भदौरा दिलदारनगर बार्डर के फरीदपुर पुलिया से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त सुल्तान अंसारी पुत्र इमामूद्दीन अंसारी निवासी ग्राम उसिया (सतिनरवा मुहल्ला) थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर और लालू कुमार पुत्र सुब्बा राम निवासी ग्राम उसिया दक्षिण मुहल्ला हरिजन बस्ती थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर का रहने वाले है।

पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से चोरी के छह दो पहिया मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा देशी .315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद किया। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

आरोपियों ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि वह बाजारों से बाइक की चोरी कर दिलदारनगर के एक दुकानदार को बेच दिया करते थे। बदले में वह उन्हें कुछ रुपए देता था। दुकानदार उन गाड़ियों के पार्ट को दूसरे ग्राहकों को खोलकर महंगे दामों में बेच दिया करता था। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों के भी तलाश कर रही है।

इस संबंध में गहमर कोतवाल राम सजन नागर ने बताया कि बाइक चोर हीरो के सदस्य कई घटनाओं को अंजाम दिए थे जिस मामले में पुलिस के द्वारा वंचितों की तलाश की जा रही थी। बाइक चोर गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को फरीदपुर पुलिया के पास से पकड़ा गया है जिनके पास है चोरी की बाइक वह एक तमंचा बरामद हुआ है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Don't try, this is illigal.