Latest NewsMaharajganj News

Maharajganj News: अंडर 17 एवं अंदर-19 क्रिकेट में पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल की 10 छात्राओं का हुआ चयन

Maharajganj News महाराजगंज (संजना): परतावल महाराजगंज माध्यमिक विद्यालय के लिए आयोजित 68वीं प्रदेश से क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर 17 तथा अंडर-19 बालिकाएं वर्ग में महाराजगंज जनपद से 10 छात्राओं का प्रदेशीय क्रिकेट में प्रतिभाग करने के लिए चयन हुआ है।

इसमें पंचायत इंटरमीडिएट कॉलेज परतावल बाजार की कुल चार छात्राएं चयनित हुई है विगत दिनों महावीर इंटर कॉलेज फाजिलनगर कुशीनगर में संपन्न मंडलीय  क्रिकेट प्रतियोगिता में मंडल स्तरीय क्रिकेट टीम का चयन किया गया था ।

विद्यालय में आयोजित एक समारोह में प्रदेश के लिए खेलने वाली छात्राएं श्रेया सोनी शालू सिंह अविका सिंह तथा सविता पटेल को सम्मानित कर उन्हें किट प्रदान किया गया ।

इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक धीरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी के छात्राओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी आवश्यक है और मुझे पूरा विश्वास है कि चयनित छात्राएं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करेंगी।

विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर दीनबंधु सुख लेने बताया कि पटेल इस तरह क्रिकेट प्रतियोगिता मैनपुरी जनपद में आयोजित है जिसमें प्रतिभा करने के लिए मंडलीय टीम के साथ विद्यालय की छात्राएं 15 नवंबर को जाएंगी।प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 15 से 19 नवंबर के मध्य आयोजित है।

इस अवसर पर युवा समाज सेवी अमन शांडलीय खेल अध्यापक नवी आलम अंसारी अजय सैनी अजीत श्रीवास्तव डॉक्टर अंशुमन त्रिपाठी विनोद कुमार सिंह आनंद सोनी रवि प्रकाश द्विवेदी तथा आलोक उपाध्याय उपस्थित रहे।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Chandan Sharma

चन्दन शर्मा पत्रकार (Chandan Sharma Journalist) पिछले 10 सालों से मीडिया में एक्टिव हैं। उन्होंने खबर हलचल न्यूज के साथ काम करना शुरू किया और बाद में "द सर्जिकल न्यूज" नामक अपना खुद का समाचार पोर्टल और यूट्यूब चैनल शुरू किया। द सर्जिकल न्यूज का 5 साल तक सफलतापूर्वक संचालन किया। डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय पत्रकारिता में स्नातकोत्तर के दौरान शुरू हुए "जन स्वराज हिंदी" के संस्थापक सदस्य हैं। पत्रकारिता में परास्नातक चंदन शर्मा को डिजिटल न्यूज़, टेक्नॉलॉजी, ग्रामीण रिपोर्टिंग, रिसर्च पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज, राजनीतिक समाचार और वायरल न्यूज में दिलचस्पी है।

Don't try, this is illigal.