Ghazipur News : यादवों का महासम्मेलन 5 जनवरी को
Ghazipur News : Mahasammelan of Yadavs on 5th January

Ghazipur News : यादवों का महासम्मेलन 5 जनवरी को गाजीपुर के लंका मैदान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में गाजीपुर जनपद के सभी 16 ब्लाकों के ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, बीडीसी सदस्य, जिला पंचायत, और यादवों के अगुवा सभी शामिल होंगे।
इस संबंध में यादव महासभा के जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि आगामी 5 जनवरी को लंका मैदान में यदुवंशी समाजिक सुधार महासम्मेलन किया जाएगा। सुजीत यादव ने यादव समाज के लोगों से इस महासम्मेलन को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की अपील की है।
उन्होने कहा कि महासम्मेलन में समाज की एकजुटता और प्रगति के लिए अहम निर्णय लिए जाएंगे। सम्मेलन के संयोजक यादव उत्थान समिति के अध्यक्ष कैप्टन सुब्बा सिंह यादव, मंच संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव और फुल्ली के पूर्व प्रधान विजय यादव करेंगे। पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था पूर्व प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य अजय यादव करैला की देखरेख में होगी।


