लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए जम कर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया
सेवराई। तहसील सेवराई पर लेखपाल संघ एवं राजस्व निरीक्षक द्वारा जमकर नारेवाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार करते हुए मरदह में लेखपाल को एंटी करप्शन के द्वारा गिरफ्तार की जाने के मामले में आक्रोश जताया।
लेखपाल संघ सेवराई के अध्यक्ष झींगुरी राम ने कहा कि मरदह में लेखपाल के विरुद्ध गलत कार्य न किए जाने पर षड्यंत्र रचते हुए उसे फसाया गया है। अगर इस मामले में निर्दोष लेखपाल को जल्द नहीं छोड़ा गया तो हम हड़ताल को बाध्य होंगे। लेखपालों ने बताया कि एंटी करप्शन के द्वारा मनमाने तरीके से लेखपालों को फसाया जा रहा है उनकी यह मनमानी नहीं चलेगी। लेखपाल जनक कुमार यादव ने बताया कि आए दिन लेखपाल किसी न किसी हमले और षड्यंत्र का शिकार हो रहे हैं। लेखपाल रात दिन मेहनत कर क्षेत्र के लोगों का कार्य कर रहे हैं बावजूद इसके शासन प्रशासन लेखपालों को कोई सहूलियत नही दे रही है। सभी लेखपालों ने तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करते हुए सीओ सिटी और एंटी करप्शन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया है।लेखपाल संघ के मंत्री सुनील कुमार भारती ने कहा कि सेवराई तहसील के लेखपाल जनक यादव पर जान लेवा हमला हुआ और दिलदारनगर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज हुआ लेकिन आज तक पुलिस प्रशाशन हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर सकी।पुलिस प्रशासन के इस रवैया से लेखपाल संघ में रोष व्याप्त है।
इस मौके पर राजस्व निरीक्षक,राकेश राय,अवधेश यादव,रियाज अहमद,अफजाल अहमद, राजदेव यादव, मार्तंड कुमार, लेखपाल

जीतलाल चौधरी, जनक कुमार यादव, शिवाजी यादव, पीयूष सिंह, दयाशंकर, सुनील भारती, झिंगुरी राम, चंद्रशेखर भारती,शेषनाथ कुशवाहा,चमन लाल,अमरेंद्र कुमार, छोटे लाल,जितेन्द्र कुमार,शहंशाह सहित लेखपाल मौजूद रहे।


