भाजपा जिलाध्यक्ष ने समझाकर जमानिया चेयरमैन का धरना कराया समाप्त

सेवराई। गहमर कोतवाल के खिलाफ थाना गेट के सामने धरने पर बैठे भाजपा नेता एवं जमानिया नगर पालिका के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता को शनिवार की दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष ने समझा बुझा कर धरना खत्म कराया। जानकारी अनुसार शुक्रवार की शाम नगर पालिका के अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता गहमर थाने में एक मारपीट के मामले में पैरवी करने गए थे चेयरमैन का आरोप था कि कोतवाल उनके साथ बदतमीजी करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जेल भेज देने की धमकी दी। इससे नाराज चेयरमैन अपने समर्थकों के साथ कोतवाली गेट के बाहर शुक्रवार की रात धरने पर बैठ गए सुबह जब लोगो की नजर वहां पड़ी तो चर्चाओं का बाजार गर्म हो उठा। अपनी ही पार्टी के नेता को धरने पर बैठा देख भाजपा कार्यकर्त्ताओ की किरकिरी होने लगी मौके की नजाकत को देखते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष ने शनिवार की दोपहर उन्हें समझा बुझा कर धरना स्थल से ले गए। वही कोतवाल अशेषनाथ सिंह का कहना था कि चेयरमैन मारपीट के आरोपी को छोड़ने के लिए दवाब बना रहे थे जबकि इस मारपीट की घटना में एक महिला बुरी तरह से घायल है मेरे द्वारा आरोपी को नही छोड़े जाने पर सस्ती लोकप्रियता बटोरने के लिए धरने पर बैठ गए।

Don't try, this is illigal.