भांवरकोल पुलिस ने गोवंश तस्करों पर कि गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई, हड़कंप
भांवरकोल। स्थानीय पुलिस ने गो तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के लिए तस्करी में अभ्यस्त हो चुके गोतस्करों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की है। इस कार्यवाही क्षेत्र के पशु तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक क्षेत्र में लंबे समय से गोवंश तस्करी में लिप्त भुवाल यादव निवासी वीरपुर, बब्बू राम, शिवाजी, पप्पू मल्लाह, उपरोक्त निवासी वीरपुर तथा नाजिर उर्फ गब्बर नट निवासी मनिया, नसीरुद्दीन उर्फ नाटा निवासी मनिया, असगर अली, अरुण गौतम निवासी सिधउत थाना कासिमाबाद द्वारा गैंग बनाकर पशु तस्करी की जा रही थी। यह तस्करी गैंग अक्सर गंगा नदी तथा सड़क के रास्ते पशुओं को बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड, आदि जगहों के लिए गंगा उसे पर चौसा के इलाके में जाकर महंगे दामों पर बेचते थे। विदित हो कि वीरपुर बटवरिया के ठीक सामने गंगा उस पर चौसा का इलाका पड़ता है।गोवंश तस्करी में लगातार इनकी संलिपिता के चलते इन पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि गोवंश तस्करी में लिप्त गैंग के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की धारा ( 3) उत्तर प्रदेश गिरोह बंद और समाज विरोधी क्रियाकलाप नियमावली के तहत कार्रवाई की गई है।



