किसान नेता भानुप्रताप सिंह को एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशन को करवाया समाप्त

oplus_131072

…आमरण अनशन के तीसरे दिन सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ के बाद एसडीएम ने किसानों के छः सूत्रीय मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद अनशनरत किसानों ने धरना किया समाप्त…

 

सेवराई। सरकार द्वारा उपज से कम धान खरीद को लेकर को लेकर अन्नदाताओं का सोमवार को शुरू हुआ आमरण अनशन के तीसरे दिन सरकार के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ के बाद एसडीएम ने किसानों के छः सूत्रीय मांगों को पूरा करने के आश्वासन के बाद अनशनरत किसान भानुप्रताप सिंह को जूस पिलाकर अनशन को समाप्त करवाया ।

किसान नेता भानुप्रताप सिंह के नेतृत्व में सोमवार से स्थानीय तहसील परिसर में चल रहे धरना व आमरण अनशन के तीसरे दिन बुधवार को किसानों ने सरकार की मांगों को मानने के लिए बुद्धि शुद्धि यज्ञ किया । बुद्धि शुद्धि यज्ञ के कुछ ही देर बाद एसडीम संजय यादव द्वारा एरिया मार्केटिंग ऑफिसर रितेश सिंह से वार्ता कर किसानों के पास धरना स्थल पहुंचे और किसानों द्वारा दिए गए 6 सूत्रीय मांग पत्रों को शासन को प्रस्ताव बनाकर भेज कर निराकरण करने का आश्वासन दिया । उपजिलाधिकारी संजय यादव ने बताया कि धान खरीद की मात्रा बढ़ाने के लिए शासन को भेज दिया गया है । अगर संभव हुआ तो बढ़वा दिया जायेगा । क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव भेज दिया गया है। बटाईदार किसानों के पोर्टल को भी आज ही खोल दिया गया है । दिलदारनगर के केंद्र प्रभारी का जांच कराकर उचित कार्रवाई किया जायेगा । यदि कहीं भी बिचौलिया धान खरीदते पकड़े जाते हैं तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई किया जायेगा । इसके साथ ही किसानों के सहयोग से धान की खरीद पारदर्शी तरीके से किया जायेगा ।सभी किसानों का धान खरीद किया जायेगा । उन्होंने किसानों से अपील भी किया कि कोई भी किसान बिचौलियों के हाथ धान न बेचें । सरकार द्वारा निर्धारित मुल्य पर ही धान की खरीद किया जायेगा ।कोई भी केंद्र प्रभारी यदि किसानों का शोषण करता है तो मुझसे तत्काल संपर्क करें । इतना सब आश्वासन के बाद किसान नेता भानुप्रताप ने मौके पर उपस्थित सभी किसानों के परामर्श से धरना समाप्त करने पर राजी हुए । इसके बाद उपजिलाधिकारी संजय यादव व एएमओ रितेश सिंह ने जूस पिलाकर आमरण अनशन को समाप्त कराया ।
इस मौके पर किसान नेता भानु प्रताप सिंह के अलावा अजय राय एडवोकेट, बलवन्त सिंह सकरवार, अरुण सिंह,विकास सिंह,अरविंद यादव,आसू सिंह, प्रधान सुभाष यादव,बचाऊ,अशोक सिंह,अरुण सिंह, ललन सिंह, शंकर सिंह, ,सरल सिंह,टीपू सिंह ,गोपी सिंह,नन्हे सिंह, संजय सिंह,टुनटुन सिंह,मकसूदन सिंह, कृष्णा सिंह, पवन सिंह,अरविंद सिंह, सुहैल खान सहित क्षेत्र के दर्जनों किसान मौजूद रहे।

Don't try, this is illigal.