Kushinagar News : सभासद प्रतिनिधि सरफराज आलम ने किया छठ घाटों का निरीक्षण

Kushinagar News: कुशीनगर नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 के सभासद प्रतिनिधि सरफराज आलम ने छठ घाटों का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा यह पर्व बिहार के मुंगेर जिला से प्रारंभ हुआ था लेकिन इसकी लोकप्रियता सिर्फ बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश में बढ़ती जा रही है।
यह त्योहार सभी धर्म को एक जुट होने का संदेश भी देता है इस त्यौहार में सभी वर्ग के लोग उत्साहित होकर इस पर्व को धूमधाम से मानते हैं।
सभासद प्रतिनिधि ने कहा कि इस बार छठ घाट के लिए काफी सारी व्यवस्थाएं की गई हैं जैसे की साफ सफाई की व्यवस्था बिजली की व्यवस्था व पोखरे की पानी को पूरी तरफ से साफ करवाया और तमाम उपकरण यहां मौजूद रहेंगे जिससे भक्तों को किसी प्रकार का कोई समस्या नहीं आएगी।
वार्ड न. 25 निवासी अनुराग आर्या ने अपने मुखिया की प्रशंसा की और कहा कि पिछले कई वर्षों से यह परम्परा चलती आ रही है लेकिन इस बार जो व्यावकस्थ श्रद्धालुओं के लिए किया गया है वह सराहनीय है।
निरीक्षण के दौरान राजेश वर्मा, महेश गौंड, प्रिंस यादव, प्रमोद गौंड, मुकेश दुबे और जनार्दन गुप्ता मौजूद सहित अन्य लोग शामिल रहे।


