डीडीयू: शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई विषम सेमेस्टर की परीक्षा, 4 की परीक्षा अब 8 को होगी

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और इससे संबद्ध महाविद्यालयों में सोमवार को आयोजित विषम सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुई। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थिति रहे। वहीं, चार तारीख को होने वाली परीक्षा अब आठ को आयोजित की जाएगी।

28 ने छोड़ी परीक्षा

विश्वविद्यालय से प्राप्त सूचना के अनुसार पहली पाली में कुल 1610 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इसमें 405 छात्र और 1205 छात्राएं शामिल रहीं। वहीं, दुसरी पाली में 2545 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। इनमें 574 छात्र और 1971 छात्राएं शामिल रहीं। तीसरी पाली में आज कोई परीक्षा निर्धारित नहीं थी। इस प्रकार कुल 4155 परीक्षार्थियों में 28 अनुपस्थित रहे। इसमें 10 छात्र और 18 छात्राएं रहीं। परीक्षा नियंत्रक कार्यालय ने जानकारी दी कि पंजीकृत परीक्षार्थियों की कुल संख्या में छात्राओं की अनुपात अधिक रही, जो 3176 रही, जबकि छात्रों की संख्या 979 रही।

कुलपति ने किया निरीक्षण

विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर पूनम टंडन ने कला संकाय भवन में संचालित परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परीक्षा प्रक्रिया की निगरानी करते हुए परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपस्थित पर्यवेक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों से संवाद किया और परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और अनुशासन बनाये रखने लिए सराहना की।

4 की परीक्षा अब 8 को होगी

वहीं, एक महत्वपूर्ण फैसले में विश्वविद्यालय प्रशासन 4 दिसंबर को होने वाली परीक्षा के तिथि में बदलाव  कर दिया है। अब यह परीक्षा 8 दिसंबर 2024 को आयोजित होगी। विद्यार्थियों को इस बदलाव से अवगत कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर सब जरूरी व्यवस्थाएं की जा रही है।

Don't try, this is illigal.