डीडीयू : गणित एवं सांख्यिकी विभाग ने व्याख्यान एवं निबंध प्रतियोगिता का किया आयोजन

न्यूज़ डेस्क (अनुराग मिश्र): डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्यिकी विभाग में मंगलवार को पं0 दीनदयाल उपाध्याय की 57वीं पुण्य तिथि पर व्याख्यान एवं निबन्ध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रुप से प्रो. हिमांशु पाण्डेय ,डॉ राजेश पाण्डेय एवं डॉ. जुली श्रीवास्तव रही। डॉ श्रीवास्तव ने पं0 दीनदयाल उपाध्याय के आदर्श जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक आदर्श व्यक्तिव जिनके संघर्षों से प्रेरणा लेना चाहिए।
डॉ राजेश पाण्डेय ने कहा दीन दयाल जी ने समाज के अन्तिम पैदान के लोगों को जोड़कर समाज मे समरसता लाने का काम किया।
प्रो. हिमांशु पाण्डेय ने एकात्ममानवतावाद पर विचार प्रकट करते हुए कहा कि पण्डित जी कहना है कि व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज, समाज से राष्ट्र और राष्ट्र से अखिल ब्रम्हांड की श्रृंखला हैं ,एकात्म मानवतावाद का दर्शन है।
कार्यक्रम का संचालन नवीन उपाध्याय ने किया। इस दौरान विभाग के छात्र शिवम सिंह, अर्पिता सिंह, ऋषभ कुमार शर्मा, ज्योति गुप्ता तथा अन्य छात्र छात्राओं ने व्याख्यान के द्वारा अपने विचार प्रकट किए।


