क्रैक डाउन:पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल,पांच गिरफ्तार

 

….थाना गहमर व थाना जमानिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हुई मुठभेड़….

सेवराई। गहमर कोतवाली क्षेत्र के मा कामाख्या धाम के समीप शेरपुर गांव के ताड़ीघाट बारा मुख्य राजमार्ग पर प्राथमिक विद्यालय के पास थाना गहमर व थाना जमानिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा हुई मुठभेड़ में 6 शातिर बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है जबकि मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी है।


जानकारी अनुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जनपद में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग जनपद गाजीपुर पुलिस द्वारा रात्रि मे की जा रही थी। इसी क्रम में थाना प्रभारी गहमर व थाना प्रभारी जमानिया मय टीम भदौरा तिराहे पर खड़े होकर विगत दिनों पहले चोरी की घटनाओं मे बातचीत कर रहे थे कि मुखबिर ने आकर बताया कि प्राथमिक विद्यालय शेरपुर के पास कुछ अपराधी इकट्ठा हुए है जिनके पास अवैध असलहा होने कि सम्भावना है उक्त सूचना पर हम पुलिस वाले मौके पर पहुँचे कि हम पुलिस वाले शेरपुर मोड़ के पास सामने से खुद को घिरा देख बदमाश द्वारा पुलिस टीम को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से देशी तमंचे से 1 राउंड फायर किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा आत्मरछार्थ संतुलित जवाबी कार्रवाई में पुलिस द्वारा फायर किया गया तो एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेजा गया। 5 अन्य बदमाश को पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा एक बदमाश रात्रि होने के कारण भागने मे सफल रहा।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान घायल अभियुक्त अमन कुमार राम पुत्र मखंचू निवासी बिश्रामपुर थाना करंडा जनपद गाजीपुर,विशाल कुमार पुत्र अर्जुन राम उम्र 20 ग्राम सुजानीपुर थाना शादियाबाद जनपद गाज़ीपुर,उज्जवल तिवारी पुत्र विजय शंकर तिवारी ग्राम दशवंतपुर थाना नगसर हाल्ट गाजीपुर ,सुजीत यादव पुत्र सियाराम यादव ग्राम खुदरा पथरा थाना गहमर गाजीपुर
, गोलू उर्फ़ गौरव पुत्र राम चन्दर राम ग्राम बरहपुर थाना नंदगंज गाज़ीपुर ,टिंकू कुमार पुत्र राजकुमार ग्राम कंचनपुर फुल्ली थाना दिलदारनगर गाजीपुर के रूप में हुई।

इनके पास से 02 अदद देसी तमंचा 315 बोर ,1 अदद खोखा कारतूस 315 बोर , 2 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर,2 अदद मोटर साईकिल, 2 अदद मोबाइल,1अदद लेपटॉप बरामद किया गया है।

इस सम्बंध में कोतवाल शैलेश मिश्र ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर अभियुक्तों को पकड़ा गया है इनके पास से अवैध असलहा बरामद किया गया। मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Don't try, this is illigal.