राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर कुशीनगर के ग्राम प्रधान संजीव कुमार सिंह सम्मानित

कुशीनगर: राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर कुशीनगर जनपद के विकास भवन सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जनपद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा और मूल्यांकन किया गया।

इस अवसर पर कसया विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत चकदेईयां के ग्राम प्रधान श्री संजीव कुमार सिंह को पंचायत भवन, सीएसी भवन निर्माण और ग्राम पंचायत में सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु उत्कृष्ट ग्राम प्रधान के रूप में सम्मानित किया गया। यह सम्मान मुख्य विकास अधिकारी (CDO) गुंजन द्विवेदी और जिला पंचायत राज अधिकारी (DPRO) आलोक कुमार प्रियदर्शी के नेतृत्व में प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव डॉ. सरिता गुप्ता को भी सहयोग और उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से न केवल चकदेईयां ग्राम पंचायत में बल्कि पूरे विकास खंड में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और स्थानीय प्रतिनिधियों ने ग्राम प्रधान की मेहनत और समर्पण की सराहना की।

बधाई देने वालों में रहे कई प्रमुख लोग

ग्राम प्रधान संजीव कुमार सिंह को बधाई देने वालों की लंबी सूची रही। इनमें प्रमुख रूप से जिला ग्राम प्रधान संघ अध्यक्ष अकबर अंसारी, डॉ. संजय यादव (ग्राम प्रधान शामपुर), सुधाकर राय (प्रतिनिधि, भैंसहा), रविन्द्र यादव (ग्राम प्रधान, नैकाछपरा), मुकेश यादव (पूर्व ब्लॉक प्रमुख, देसही), संजय भारती, आशुतोष कुमार लड्डू, विपिन यादव, आलोक सिंह, सुनील गुप्ता, जितेंद्र यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी रमेश सिंह, रामअधार सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।

Pragati Gupta

प्रगति गुप्ता दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर कर चुकी हैं। इसके अलावा इन्हें साहित्य में रुचि है और कविताएँ लिखने का भी शौक है। वर्तमान में प्रगति जनस्वराज हिन्दी के संपादक के तौर पर काम कर रहीं हैं।

Don't try, this is illigal.