Site icon जनस्वराज हिंदी

Gorakhpur News: KIPM गोरखपुर में 80 छात्रों को फ्री टैबलेट वितरण

KIPM कॉलेज गोरखपुर में फ्री टैबलेट वितरण कार्यक्रम

KIPM कॉलेज गोरखपुर में फ्री टैबलेट वितरण कार्यक्रम

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत KIPM कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, गीडा, गोरखपुर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर MBA और MCA के 80 छात्रों को निःशुल्क टैबलेट वितरित किए गए।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय प्रदीप शुक्ला (विधायक, सहजनवाँ) रहे। साथ में विशेष अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख पिपरौली श्री दिलीप यादव, संस्था के अध्यक्ष श्री आर. डी. सिंह, प्रबंधक श्रीमती सुनीता सिंह, प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार सिंह और निदेशक डा. दीपक कुमार श्रीवास्तव उपस्थित रहे।


यह भी पढ़ें: मर्जर नीति के खिलाफ संगठन के शिक्षकों ने खोला मोर्चा,सौंपा पत्रक


अपने संबोधन में माननीय प्रदीप शुक्ला ने कहा कि मैनेजमेंट एक जीवन उपयोगी कला है, जिसे समझदारी और योजनाबद्ध ढंग से अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि KIPM कॉलेज प्रदेश में 12वें स्थान पर है और यह सहजनवाँ क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने छात्रों को इस अवसर का पूरा लाभ उठाने और तकनीकी रूप से सक्षम बनने की प्रेरणा दी। साथ ही सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए डिजिटल इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने के लिए आभार प्रकट किया।


यह भी पढ़ें: Kushinagar News: 20 साल पुरानी अवैध मस्जिद पर चला हथौड़ा, मुस्लिम पक्ष ने खुद शुरू की तोड़फोड़


इस दौरान श्री शिवांश विक्रम सिंह (CFO), डॉ. अंशुमान मिश्रा, अनिल कुमार यादव (विभागाध्यक्ष – मैनेजमेंट), अरविन्द सिंह (विभागाध्यक्ष – MCA), डॉ. संजय कुमार गुप्ता (प्लेसमेंट अधिकारी), डॉ. धीरेन्द्र बहादुर सिंह, अनुराग त्रिपाठी, श्री अविनाश राहुल, श्री प्रवीण कुमार पांडे, अरुण सिंह (डिप्टी रजिस्ट्रार), श्री रमाकांत गौड़ (कार्यालय अधीक्षक) मौजूद रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन श्री अनूप माथुर द्वारा किया गया। सभी फैकल्टी और स्टाफ ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। यह आयोजन छात्रों को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने और शिक्षा में तकनीकी एकीकरण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

हमारे व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Exit mobile version