कैडेट्स को वितरण किया गया एनसीसी “बी” प्रमाण पत्र

सेवराई। स्व०चन्द्रशेखर जी पूर्व प्रधानमंत्री स्मारक महाविद्यालय परिसर में 91 यूपी बटालियन नेशनल कैडेट कोर मुगलसराय के कैडेटों को “बी” प्रमाण पत्र का वितरण समारोह का आयोजन किया गया।

महाविद्यालय के कार्यालय प्रभारी सूर्य प्रकाश “बिट्टू” ने राष्ट्रीय कैडेट को निदेशालय की तरफ से जारी कुल 68 कैडेटों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। एनसीसी कैडेट प्रमाण पत्र पाकर उनके चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम में सम्मिलित कला संकायाध्यक्ष डॉ० तेज नारायन राय के ने कहाकि एनसीसी अनुशासन सिखाती है और इसके माध्यम से छात्र छात्राओं की प्रतिभा बाहर निकलकर आती है। भारत में राष्ट्रीय कैडेट कोर सबसे बड़ा संगठन है, जिसमें 15 लाख एनसीसी कैडेट है। एनसीसी कैडेट समाज में पहले विभिन्न बुराइयों को दूर करने में सहायक होते हैं अच्छा नागरिक बनने के लिए जीवन में एकता और अनुशासन को अपनाते हैं। इस दौरान एनसीसी एएनओ कौशलेंद्र त्रिपाठी, केयरटेकर धनंजय कुमार और अन्य शैक्षणिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't try, this is illigal.