एसडीएम सेवराई व खण्ड विकास अधिकारी भदौरा के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का चलाया गया अभियान

 

सेवराई। स्थानीय तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत आज खंड विकास अधिकारी के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम अभियान चलाया गया। जिसके तहत सेवारायण तहसील मुख्यालय भदौरा ब्लाक मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में सैकड़ो पौधों लगाए गए शासन के द्वारा जारी निर्देश के क्रम में आज वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान के तहत चलाया गया है।

गौरतलब हो कि भदौरा विकासखंड के 46 ग्राम पंचायत को कुल 76682 पौधारोपण का का लक्ष्य दिया गया था जिसके सापेक्ष प्रत्येक गांव में 1667 पौधे लगाए गए। खंड विकास अधिकारी भदौरा त्रिवेणी राम ने सेवराई तहसील परिसर, भदौरा गांव के अमृत सरोवर तालाब, उसीया गांव के पंचायत भवन, दिलदारनगर गांव के अमृत सरोवर तालाब पर पौधा रोपण किया गया।

खंड विकास अधिकारी भदौरा त्रिवेणी राम ने बताया कि शासन के निर्देश के क्रम में आज विकासखंड के प्रत्येक गांव में 1667 पौधे लगाए गए हैं। वहीं लोगों से अपील की गई है कि इन पौधों को केवल फोटो के लिए ना लगाए। बल्कि इन्हें उचित सिंचाई के साथ वृक्ष बनाएं ताकि आने वाले दिनों में लोगों को इसका लाभ मिल सके। भीषण गर्मी और तपन में यही पौधे कार्बन डाइऑक्साइड लेकर ऑक्सीजन छोड़ते हैं और पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने में काफी मददगार साबित होते हैं।

पूर्वांचल मत्स्य किसान उत्पादक कम्पनी लिमिटेड के सीईओ अमितेन्द्र सिंह द्वारा सेवराई और उतरौली मे कटहल, आवला, अमरूद, सहजन, जामुन, नीम, नीबू काफी पौधो का वितरण किया। उन्होंने रमाशंकर सिह, किरन सिह, चम्पा देबी, भरत सिह, जयराम सिह, एवं समूह की महिलाओ के साथ संयुक्त रूप से वृहद पौघा रोपण कार्यक्रम में भाग लिया।

इस मौके पर एसडीएम संजय यादव, बीडीओ भदौरा त्रिवेणी राम, एडीओ आईएसबी जगदीश केशरी, एडीओ पंचायत संजय शर्मा, ग्राम प्रधान प्रदीप राजभर, शम्स तबरेज खान, मोनू यादव, सचिव पवन सिंह सहित ब्लॉक कर्मी मूजूद रहे।

0
Uttar Pradesh Legislative Assembly Election 2027

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव - 2027 में किसकी सरकार बनेगी?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Don't try, this is illigal.