Latest News

मनबढ़ युवकों ने युवक को मारपीट कर किया घायल, मुकदमा दर्ज

 

सेवराई।तहसील क्षेत्र के गहमर कोतवाली अंतर्गत मनिया गांव में मंगलवार की देर शाम एक युवक को मनबढ़ो ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया पीड़ित युवक द्वारा गहमर थाने में इसकी तहरीर दी गई है।
जानकारी अनुसार मनिया गांव निवासी कैफ अली पुत्र जफर अली ने गहमर थाने में तहरीर दिया कि वह मंगलवार की शाम 8:00 बजे सेवराई से अपने घर मनिया आ रहा था कि पश्चिम मोहल्ला के समीप पहले से घात लगाकर बैठे गांव के शेर खान पुत्र मुजम्मिल खान , सैयद अली पुत्र मुजफ्फर खान, शेरू खान पुत्र शमशाद खान एवं नसीम खान पुत्र एहसान खान पूर्व के विवाद को लेकर लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिए जिसमे युवक सर पैर के अलावा शरीर के अन्य जगहों पर गंभीर चोट लगने के कारण वह बुरी तरह से घायल हो गया। ग्रामीणों द्वारा जब शोर मचाया गया तो आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनो द्वारा घायल युवक को थाने लाया गया जहां से उसे सीएससी भदौरा भेजा गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला चिकित्सालय भेजा गया।इस संबंध में कोतवाल अशोक मिश्रा बताया कि मनिया गांव के चार युवकों द्वारा गांव के ही एक युवक को मारपीट कर घायल किया गया है पीड़ित युवक द्वारा तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

_____________________________________________________________________________________________ जनस्वराज हिंदी की संपादक प्रगति गुप्ता एक पत्रकार के साथ ही लेखिका भी हैं। सामाजिक विषयों, मानवीय संवेदनाओं और समकालीन मुद्दों पर उनकी लेखनी विशेष पहचान रखती है। 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' उनकी साहित्यिक अभिव्यक्ति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। अभी खरीदें यदि आप ऐसी कविताएं पढ़ना चाहते हैं जो दिल को छू जाएं और मन में नई ऊर्जा भर दें, तो 'आवाज़ें ज़िंदा हैं' आपके लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है। यह पुस्तक Amazon पर उपलब्ध है। आज ही अपनी प्रति मंगवाएं और शब्दों की इस संवेदनशील यात्रा का हिस्सा बनें। निचे लिंक पर क्लिक कर आर्डर करें. Purchase 'आवाज़ें ज़िंदा हैं'

Don't try, this is illigal.