Site icon जनस्वराज हिंदी

सब्जी बिक्रेता आत्महत्या मामला: पत्नी के एफआईआर पर दो सूदखोर गिरफ्तार

सब्जी बिक्रेता आत्महत्या मामला: पत्नी के एफआईआर पर दो सूदखोर गिरफ्तार

Image is created with AI

गोरखपुर: बड़हलगंज थाना क्षेत्र के साउंखोर निवासी सब्जी बिक्रेता अजय तिवारी के आत्महत्या का विडियो सामने आने के बाद पत्नी अनुराधा तिवारी ने पुनः प्रार्थना पत्र दिया है। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और दो सूदखोरों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने पास के गाँव के सत्यप्रकाश राय और सर्वेश राय के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। बता दें कि 48 वर्षीय सब्जी विक्रेता अजय तिवारी ने सूदखोरों की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात उन्होंने अपने घर के सामने स्थित घारी (पशुओं का आश्रय स्थल) में फांसी लगाकर जान दे दी।


जनस्वराज हिंदी के व्हाट्सएप्प ग्रुप में जुडने के लिए क्लिक करें:

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU


अजय तिवारी ने अपने वीडियो में कहा, “मैं ब्याज का पैसा चुका चुका हूं, फिर भी सूदखोर वसूल रहे हैं। व्यापार ठप हो गया है, घर में कलह बढ़ गई है। अब मेरी हिम्मत जवाब दे चुकी है, इसलिए मैं यह कदम उठा रहा हूं।”

पुलिस ने क्या कहा

एसपी साउथ जितेंद्र कुमार तोमर ने कहा है कि मृतक की पत्नी की तहरीर पर कसे दर्ज करके इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है साक्षी एकत्र करके आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी।

गौरतलब हो कि मृतक की पत्नी ने अपने प्रार्थना पत्र में दो नामज और अन्य अज्ञात पर आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 108, 352 और 351(3) में अभियोग पंजीकृत किया है।

मूल खबर : सब्जी विक्रेता ने की आत्महत्या, सूदखोरों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Exit mobile version