Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर: सेवा निवृत्त बैंककर्मी अवधेश मिश्रा को दी गई भावभीनी विदाई, कार्यशैली की सराहना

हेड कैशियर विदाई

हेड कैशियर विदाई

हाटा, कुशीनगर: पंजाब नेशनल बैंक, खोठ्ठा बाजार शाखा में लंबे समय तक सेवाएं देने के बाद हेड कैशियर पद से सेवा निवृत्त हुए अवधेश मिश्रा को बैंक परिवार की ओर से शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। विदाई समारोह का आयोजन शाखा प्रबंधक समीर कुमार की अध्यक्षता में किया गया।

समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने श्री मिश्रा के समर्पण, ईमानदारी और कुशल कार्यशैली की सराहना की और कहा कि वे अपने व्यवहार व कार्य संस्कृति के चलते हमेशा ग्राहकों और सहकर्मियों के बीच लोकप्रिय रहे। उन्होंने बैंकिंग सेवा को मानवता और सेवा भावना के साथ निभाया।


Read more: PDA पाठशाला की शुरुआत: बसहीया में समाजवादी छात्र सभा ने उठाया शिक्षा का बीड़ा, बच्चों को संवारने का संकल्प


इस मौके पर ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, रविन्द्र अरुष पाण्डेय, रविन्द्र यादव, पटेश्वर यादव, बिजेंद्र कुमार, रवि सिंह, शेतभान चौरसिया, मंटू सिंह, लालमणि समेत क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य नागरिक व बैंक ग्राहक मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में बैंक कर्मियों व उपस्थित जनसमूह ने श्री मिश्रा को स्मृति चिह्न भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य व स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।


हमारे व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/DuMQ0U5z85a0bIgrUgUMlU

Exit mobile version