कुशीनगर: रजवटिया गांव में एक महिला से मारपीट और घर में तोड़फोड़ के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी लगातार उत्पीड़न कर रहे थे और एक दिन लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
पीड़िता रुपिया देवी, निवासी रजवटिया, ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, कसया की अदालत में परिवाद दायर कर बताया कि उनके घर के दरवाजे पर चारा काटने की मशीन रखी है। आरोप है कि पड़ोसी बार-बार मशीन के पास गंदगी फैलाते थे। विरोध करने पर गाली-गलौज और धमकी देते थे।
Read more: Kushinagar News: पत्रकार प्रभंस विश्वकर्मा को AK-47 गैंग से जान से मारने की धमकी
रुपिया देवी के अनुसार, 16 मार्च और 22 मार्च को आरोपी परमानंद और उसके परिजन हथियारों से लैस होकर घर में घुसे और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। जान बचाने के लिए जब वह घर के अंदर भागीं तो आरोपी दीवार तोड़ते हुए अंदर घुसे और लोहे की रॉड से सिर पर हमला किया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए उनके पति को भी पीटा गया।
कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी परमानंद, प्रकाश सहित कुल चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

