Site icon जनस्वराज हिंदी

कुशीनगर :18 वर्षीय युवक आकाशीय बिजली गिरने से झुलसा

Kushinagar News

Kushinagar News

हाटा कोतवाली क्षेत्र के वृंदावन गांव में गुरुवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से झुलस गया। खेत में काम कर रहे 18 वर्षीय अमित शर्मा मौसम खराब होने पर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में आकाशीय बिजली गिरी और युवक चपेट में आ गया। घटना के समय गांव की बिजली आपूर्ति बंद थी फिर भी आकाशीय बिजली के कारण घरों में हाईवोल्टेज करंट दौड़ गया। इससे कई घरों के पंखे, टीवी, फ्रिज और कूलर जैसे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल गए हैँ। ग्रामीणों ने युवक को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुकरौली ले गए। डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति में सुधार हो रहा है। हालांकि उनके शरीर पर जलन के निशान हैं। अमित का परिवार निहायत ही गरीब हैं। उनके पिता जितेंद्र शर्मा मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

कुशीनगर: पोखरी की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया गया, चला बुलडोजर
Exit mobile version