Site icon जनस्वराज हिंदी

Kushinagar News: 14 वर्षीय किशोरी को भगाने का माँ ने लगाया पिता-पुत्र पर आरोप, 20 हजार रुपए भी ले गई किशोरी

Kushinagar News: 14 वर्षीय किशोरी को भगाने का माँ ने लगाया पिता-पुत्र पर आरोप, 20 हजार रुपए भी ले गई किशोरी

Kushinagar News: 14 वर्षीय किशोरी को भगाने का माँ ने लगाया पिता-पुत्र पर आरोप, 20 हजार रुपए भी ले गई किशोरी

पटहेरवा/कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में पटहेरवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के जमुआन गांव निवासी युवक सूरज और उसके पिता संजय प्रसाद के खिलाफ 14 वर्षीय नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर भगाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अपहरण और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, 12 जुलाई की दोपहर करीब 4 बजे उसकी बेटी घर से अचानक गायब हो गई। तलाश के दौरान पता चला कि जमुआन गांव का निवासी सूरज उसे बहला-फुसलाकर ले गया है।


Read Also: Kushinagar News: मानसिक रूप से परेशान ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला


महिला ने जब सूरज के घर जाकर पूछताछ की तो आरोपी के पिता संजय ने पहले एक दिन में बेटी को वापस लाने की बात कही, लेकिन बाद में गाली-गलौज और मारपीट की धमकी देने लगे।

महिला का आरोप है कि उसकी बेटी बकरी बेचकर रखे गए 20,000 रुपये भी अपने साथ ले गई है। इससे परिवार को आर्थिक नुकसान भी हुआ है।

पटहेरवा पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी सूरज और संजय प्रसाद के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जनस्वराज हिन्दी के व्हाट्सएप्प चैनल को जॉइन करने के लिए क्लिक करें:
https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Exit mobile version