Site icon जनस्वराज हिंदी

Gorakhpur News: हरिखोरा में तीसरी बैठक में भी नहीं हो पाया कोटेदार का चयन

Gorakhpur News हरिखोरा में तीसरी बैठक में भी नहीं हो पाया कोटेदार का चयन

Gorakhpur News हरिखोरा में तीसरी बैठक में भी नहीं हो पाया कोटेदार का चयन

गोरखपुर (शशांक पाण्डेय): जिलाधिकारी के आदेश से कौड़ीराम के ग्रामसभा हरिखोरा में तीसरे दिन भी कोटेदार का चयन नहीं हो सका. पहली मीटिंग बारिश के कारण रद्द हो गई, वहीं 10 जुलाई को लोगों के मौजूद होने पर नायब तहसीलदार की अनुपस्थिति की वजह से कोटेदार का चयन नहीं हो सका.

उसके बाद 12 जुलाई को भी मीटिंग बुलाई गई लेकिन फिर भी कोटे का चयन नहीं हो सका. ग्रामप्रधान प्रतिनिधि ने संतोष सोनकर ने बताया कि कोटेदार के चयन के लिए पुनः मीटिंग बुलाई जाएगी. अभी तारिख तय नहीं किया गया है.


यह भी पढ़ें: Kushinagar News: मानसिक रूप से परेशान ग्रामीण का शव पेड़ से लटका मिला


ग्रामसभा हरिखोरा के सरकारी राशन की दुकान के पूर्व स्वामी ने अपरिहार्य कारणों से 3 महीने पहले सरकारी राशन की दुकान को छोड़ दिया जिसके बाद से शासन वैकप्लिक व्यवस्था कर राशन की दुकान चलाई जा रही थी. नायब तहसीलदार के पुनः अनुपस्थित होने की वजह से ग्रामीणों ने बैठक का विरोध किया. गाँव के मुसैला, मुसैली व सदरपुरा कस्बे के लोग बैठक छोड़ चले गये.

बार-बार बैठक होने के बावजूद कोटेदार का चयन न होने की वजह से ग्रामीण परेशान हैं और आक्रोशित हो गए हैं. आगामी बैठक में प्रशासनिक अधिकारीयों को ग्रामीणों के विरोध और आक्रोश का सामना भी करना पड़ सकता है.

हमारे व्हाट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें:

https://whatsapp.com/channel/0029VaQgHyfIt5s2hEWgPc0F

Exit mobile version